Friday, 29 March 2013

साथ


अधुरा ही सही पर हमें ये सिला मिला ,
हर शख्श अपने में रमा मिला।
फुर्सत से सुनी थी कभी जिनकी दास्ताँ,
हाल-चाल मेरे पूछने का उन्हें समय न मिला।
साथ सबके है पर वो शख्स तनहा मिला,
समाया सब में  पर वो सबसे जुदा मिला।
मंजिल की तलाश में  मगशूल  है सब,
सोचा कुछ पल बाट लूं,पर वो अपने में फ़िदा मिला।
जानकर  सब अब ठान लिया है " राज " ,
हो अगर अपने में मस्त गर , सब कुछ तुझे है मिला।
न कर किसी की तू परवाह ,
फकीरी मैं ही अपनी सबको  तू साथ मिला।
(प्रकाशित :कीर्ति कलश (नागपुर), अंक६ जून - अगस्त १३, पृ .२३) 
-राजेश सोनी "राज"

Tuesday, 12 March 2013

साथ

सोचा था मखमली कालीन होगा,
राहें मंजिल में मगर शूल मिलें।
अदद साथ पाने की हसरत थी ,
मगर लोग अपने मैं मगशूल मिलें।
सोचा था व्यवहार उनका  शालीन होगा,
मिजाज उनके मगर रूखे मिलें।
लुटा दिया सर्वस्व अपनों पर हमने ,
जब भी तलाशा तो लोग पराये मिलें।
उठती है टीस दिल मैं हमेशा,
कब आयेगा वो दिन जब दिल से दिल  मिलें।
बस एक आवाज देने पर,
सारे लोग सब अपने साथ मिलें।
(प्रकाशित :जर्जर कश्‍ती  (aligarh) डिसेंबर-१३ पृ .१४)
-राजेश सोनी "राज"



Friday, 1 March 2013

" जिंदगी " एवं " तलाश "

प्रिय मित्रो,
एक लघु अन्तराल के बाद फिर आपसे मुखातिब हूँ।
अपनी प्रकाशित कृतियों के बारे में आपसे जिक्र करूँगा।

" जिंदगी " में प्रथम बार अपनी रचनाओ को एक पुस्तक का आकर दे आपका स्नेह पाया था। मैं आभारी हूँ उनका जिन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मेरी हौसला  अफजाई की। इसी आशीर्वाद के हीकारण  मैं जल्द ही दूसरे काव्य संकलन " तलाश " के द्वारा आपके सन्मुख पुनः आया।इस काव्य संकलन के द्वारा मैंने अपनी दिल की बात आप लोगो से बांटी,तथा इस बार भी आपकी अमूल्य राय से अवगत हुआ। यही मेरे निरंतर आगे बढ़ने का संबल बना और मेरीकाव्य  यात्रा अनवरत चलती  रही। दोनो संकलन के  मुखपृष्ट हाज़िर है। शेष फिर। धन्यवाद।

Thursday, 7 February 2013

A littel Angel with GREAT SMILE


खोट

ये अजब सी चोट है,
के दिलो में उनके खोट है।
कैसे पहचाने उनको,
सब तरफ से ओट है।

ये कौन सा दस्तूर है,
इस बेरहम दुनिया का।
गरीबों की इस बस्ती में,
हुआ भगवान नोट है।

निकले है घर से,
प्यार की तलाश में ए राज।
हुआ सामना जिस भी शख्स से ,
मिला दिलों में उनके खोट है।
(प्रकाशित :सामाजिक आक्रोश १ एप्रिल २०१३ पृ .४)
-राजेश सोनी "राज"


Friday, 25 January 2013

आओ गणतंत्र दिवस मनाएं

आओ गणतंत्र दिवस मनाएं ,
सत्य-अहिंसा को अपनाएं।
देश-प्रेम को सर्वोपरि रख,
गणतंत्र को गुणतंत्र बनायें।

सेवा-समर्पण की भावना अपनाएं ,
दिलों से अपने नफरत हटायें।
जन-मानस में एकता बढ़ाएं ,
गणतंत्र को गुणतंत्र बनायें।

मजहबों की दीवार गिराएँ,
मनावत को ध्येय बनायें।
मानवीय मूल्यों को बचाएं,
गणतंत्र को गुणतंत्र बनायें।
-राजेश सोनी "राज"

तिरंगा

हमारी जान है तिरंगा ,
हमारी शान है तिरंगा।
हमारी आन  है तिरंगा ,
है हमारे दिलों में तिरंगा।
केशरिया रंग शौर्य से रंगा ,
श्वेत शांति का प्रतीक।
हरियाली हरा रंगा ,
चक्र उन्नति का जरिया।
आज़ादी का करता बखान तिरंगा ,
है सबसे ऊपर तिरंगा।
सबका प्यारा,सबका दुलारा तिरंगा,
शत-शत नमन तिरंगा।
-राजेश सोनी "राज"

Tuesday, 22 January 2013

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं।

प्रिय मित्रो,
सादर वन्दे।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं।
भारत के संविधान की गौरवशाली वर्षगाठ पर हमें सोचने का , गर्व करने का  समय आया है।
हम अपनी जिम्मेदारी निभाते जाएँ, यह सोचकर की हम बदलेंगे युग बदलेगा।
यदि हम सभी की यही विचार-धारा रही तो निश्चित तौर पर हमें तरक्की के पथ से कोई नहीं डिगा सकता।
जय हिन्द-जय भारत।

Monday, 21 January 2013

अमन नहीं है।



नसीब में मेरे चैन नहीं है।
अमन की बात करते है सब -
पर अमन नहीं है।
पतझड़ को लाख भुला दे हम ,
गुलशन में तेरे रब !
अब अमन नहीं है।
तसल्ली दे दिये जा रहे है,
जोड़ दे दिलों को दिलों से -
अब वो पवन नहीं है।
फिर कब होगी वो सुबह -
खिल जायेगा बागवां फूलों से ,
रात में वो गुजर नहीं है।
कब से निहार रहे है एकटक राहें -
दिल को सुकून देने वाले ,
रहबर नहीं है।
(प्रकाशित :हिमखण्ड (हिमाचल प्रदेश) जून २००७ (पृ ११))
-राजेश सोनी "राज"

जज्बात

कागज कलम दवात ला ,
मन में अच्छे ख़यालात ला।
पा जाये मंजिल को आखिर ,
कुछ ऐसे हालात ला।
हौसला  हरदम बढ़ता रहे,
दिल में ऐसे जज्बात ला।
औरों के लबो पे हो मुस्कान ,
खुशियों की ऐसी बरसात ला।
सब मानेंगे तुझको को खुद-  - खुद।
अपने अन्दर वो बात ला।
जुड़ जायेगा कारवां अपने आप,
लोगो को अपने साथ ला।
(प्रकाशित :
कामना (बिहार) २०१४ पृ. ९७ 
कीर्ति कलश ( नागपुर), अंक ५ , 

सामाजिक आक्रोश (सहारनपुर) १६।११।२०१२,पृ .४ )
-राजेश सोनी "राज"

देखो कैसे मुखोटा ओढ़ रहा है आदमी


देखो कैसे मुखोटा ओढ़ रहा है आदमी,
पल-पल रंग  कैसे बदल रहा आदमी।
उड़ा रहा धज्जियाँ उसूलों की ये आदमी ,
छुपा गहरे राज सीने में मुस्करा रहा आदमी।
ऊपर से प्यार दिखा, कर रहा वार आदमी ,
अपने झूठे अहम् को ढो रहा आदमी।
अपनी तरक्की से खुश नहीं आदमी ,
दुसरो की तरक्की से जलभुन रहा आदमी।
पता नहीं  दुनिया से कहाँ खो गई इंसानियत ,
अवसर की तलाश में गिर गया है आदमी।
महसूसता था दर्द खुद मैं ,दुसरो के कराहने मैं,
अब खुश हो रहा इन बातों से अब आदमी।
रिश्तों  की मिठास को गुम करता आदमी,
कुदरती जिंदगी से दूर भागता आदमी।
चलता चला जा रहा सुबह-शाम  आदमी,
पता नहीं किस मुकाम पर पहुँच रहा आदमी।
(प्रकाशित : 
राष्ट्र-किंकर (नई-दिल्ली)
सामाजिक आक्रोश (सहारनपुर ) १६।०२।२००९

कान्य कुब्ज (बिजनोर) २००९ , पृ. ८०)
-राजेश सोनी "राज"