नसीब में मेरे चैन नहीं है।
अमन की बात करते है सब -
पर अमन नहीं है।
पतझड़ को लाख भुला दे हम ,
गुलशन में तेरे ए रब !
अब अमन नहीं है।
तसल्ली दे दिये जा रहे है,
जोड़ दे दिलों को दिलों से -
अब वो पवन नहीं है।
फिर कब होगी वो सुबह -
खिल जायेगा बागवां फूलों से ,
रात में वो गुजर नहीं है।
कब से निहार रहे है एकटक राहें -
दिल को सुकून देने वाले ,
रहबर नहीं है।
(प्रकाशित :हिमखण्ड (हिमाचल प्रदेश) जून २००७ (पृ ११))
-राजेश सोनी
"राज"
No comments:
Post a Comment