Friday, 25 January 2013

आओ गणतंत्र दिवस मनाएं

आओ गणतंत्र दिवस मनाएं ,
सत्य-अहिंसा को अपनाएं।
देश-प्रेम को सर्वोपरि रख,
गणतंत्र को गुणतंत्र बनायें।

सेवा-समर्पण की भावना अपनाएं ,
दिलों से अपने नफरत हटायें।
जन-मानस में एकता बढ़ाएं ,
गणतंत्र को गुणतंत्र बनायें।

मजहबों की दीवार गिराएँ,
मनावत को ध्येय बनायें।
मानवीय मूल्यों को बचाएं,
गणतंत्र को गुणतंत्र बनायें।
-राजेश सोनी "राज"

No comments:

Post a Comment