Tuesday, 26 January 2016

प्रिय मित्रों,
गणतंत्र दिवस  की ढेर सारी शुभकामनायें एवं बधाई ,
आज इस अवसर पर RSPL में एक फंक्शन का आयोजन रखा गया , उसकी कुछ चित्रमय झलकियाँ प्रस्तुत है .



हर हाल में खुश रहना सीख

परेशानियों से बड़े अपने हौसले रखना सीख ,
जितनी बार गिरें , उतनी बार खड़े होना सीख I
नाकामियों से मत घबरा मेरे दोस्त ,
नाकामियों से भी सबक लेना सीख II

हवाएँ तेज चलेंगी , सर्द चलेंगी , लू देगी, डगमगाएंगी ,
आँधियों से लड़ने का हौसला बरक़रार रखना सीख I
परिस्थितियां कैसी भी भी आएं जीवन में बार-बार ,
सोच बदल और हर हाल में खुश रहना सीख II

- राजेश सोनी " राज "

Monday, 25 January 2016

इस गणतंत्र

प्रिय मित्रों,
सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें , बधाई... ,
इस गौरवशाली अवसर पर मेरी एक कविता आप सब के सामने :
तरक्की का मंत्र , इस गणतंत्र
आओ मिलकर जपें ,
चलो इस ओर एक कदम चलें |

इतिहास का मनन , इस गणतंत्र
आओ मिलकर करें ,
चलो एक बार फिर इतिहास बनायें

संविधान की जय जयकार , इस गणतंत्र
आओ मिलकर लगायें |
इस बार संविधान को समझ में लाएं |

एक नई मंज़िल, नया आकाश , इस गणतंत्र
सब मिलकर पायें ,
चलो हम सब इसे पाने की प्रतिज्ञा दोहराएं |

देशभक्ति का जज़्बा, इस गणतंत्र
सब मे फिर से जगायें ,
आज़ादी के खातिर हुए शहीदो को जेहन में लाएं |

विकासशील  भारत, इस गणतंत्र
दुनिया भर में अपनी जगह बनायें ,
चलो हम अपनी जिम्मेदारी निभाएं |

बहुत कुछ पा चुके, बहुत कुछ पाना है इस गणतंत्र
विश्वगुरु बन के दुनिया में छाना है,
इस दिशा में हमें मिलकर कदम बढ़ाना है  |

स्वच्छ भारत का मिशन, इस गणतंत्र
पूरे भारत में फैलाना है ,
दिनचर्या में , अपनी आदतों में शुमार लाना है I

सभी बुराइयों को, कुरीतियों को इस गणतंत्र
अपने जीवन से दूर भगाना  है,
रोते हुए लबों पे खुशियां लाना है I
तरक्की का मंत्र , इस गणतंत्र  ................... I

- राजेश सोनी " राज "