Saturday, 15 August 2015

सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं

वेतन के लिए तो काम करते है सब
जरा वतन के लिए करे कुछ तो कुछ बात बने I
जंग के लिए तो हुंकार भरते है सब,
अमन के लिए करे काम तो कुछ बात बने I
द्वेष भावना से भरे है सब -
भाई चारे की करे पहल तो बात बने I
पंद्रह अगस्त मना रहें हैं सब -
मानसिक ग़ुलामी से मुक्त हो तो कुछ बात बने I
दुनिया बदलने की बात करते हैं सब,
खुद को बदलने की करे शुरुआत तो कुछ बात बने 
उनहत्तर साल हुए आज़ादी को -
शहीदों को करे सच्चे मन से याद तो कुछ बात बने
आओ हिलमिल कर साथ बढ़ाये कदम -
देश को दुनिया में सिरमौर बनाये हम तो कुछ बात बने
भटक चुके कर्त्तव्य पथों से हम चलते चलते -
दो कदम मंज़िल की और बढ़े तो कुछ बात बने
होगा राष्ट्र का चहुँ ओर विकास गर,
अपना अपना फ़र्ज़ ईमानदारी से निभाएं हम
सर्वोपरि राष्ट्र को मान-
और बेहतर इस को बनाये तो कुछ बात बने
तज दे सारी बुराइयों को , कुरीतियों को -
देश को आत्मनिर्भर बनायें हम तो कुछ बात बने
आओ पंद्रह अगस्त शान से, गर्व से  मनाये हम -
अपने अंदर सच्ची आज़ादी लाये हम

- राजेश सोनी " राज "

No comments:

Post a Comment